पहाड़ी से टकराई वॉल्वो बस, एक यात्री घायल
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बनेर में एक वॉल्वो बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 May 2017 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 09:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बनेर में एक वॉल्वो बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई। इसमें एक यात्री घायल हो गया। हालांकि, हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। घायल यात्री को भी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्वारघाट के पास बनेर में एक वॉल्वो बस पहाड़ी से टकरा गई। घायल यात्री की पहचान मुकेश कुमार (47) निवासी चंडीगढ़ सेक्टर 25 के रूप में हुई है। अभी तक बस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें