नयना देवी में पेयजल दिक्कत हल न की तो आंदोलन
संवाद सूत्र, नयना देवी : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा
संवाद सूत्र, नयना देवी : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है। माकड़ी पंचायत में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी को लेकर संकट पैदा हो गया है, लेकिन सरकार की अनदेखी और आइपीएच विभाग की लापरवाही के कारण पीने के पानी का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। स्त्रोतों में पानी होने के बावजूद लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। सरकार को चेतावनी दी कि अगर नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाई गई तो भाजपा को जन आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा। नयना देवी क्षेत्र को भाजपा ने सेंचुरी एरिया से तो मुक्त करवा दिया लेकिन प्रदेश सरकार ने उसकी अधिसूचना जारी करने में काफी समय लगा दिया। हिमाचल में चुनाव कभी भी हो सकते हैं क्योंकि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ की जा रही है जिस कारण प्रदेश में किसी भी समय चुनाव की घोषणा हो सकती है