भराड़ी के रड़ा में मकान को जलाने की कोशिश
संवाद सूत्र, भराड़ी : भराड़ी के रड़ा गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान को आग लगाने की कोशिश करने का म
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, भराड़ी : भराड़ी के रड़ा गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान को आग लगाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कुंता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार सुबह करीब छह बजे वह मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थी। इसी दौरान उसे कुछ जलने की दुर्गंध आई। उसने नीचे आकर देखा तो लकड़ी के दरवाजे को आग लगी हुई थी। लकड़ी के दरवाजे के साथ ही किसी ने घास भी रखा हुआ था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भराड़ी थाना के एएसआइ दुनी चंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें