Move to Jagran APP

अरविंद बने एक प्रयास संस्था के जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, बम्म : एक प्रयास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने बिलासपुर जिला में कार्यकारिण

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 07:05 PM (IST)
अरविंद बने एक प्रयास संस्था के जिलाध्यक्ष
अरविंद बने एक प्रयास संस्था के जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, बम्म : एक प्रयास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने बिलासपुर जिला में कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अरविंद कुमार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अजय कुमार व रणजीत को उपाध्यक्ष, निक्कू राणा को सचिव, खेमराज को सहसचिव, अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी, नुरुद्दीन को सलाहकार, राजेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व बिलासपुर में संस्था की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने बताया कि एक प्रयास की टीम हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन, शिमला में सामाजिक कार्य कर रही है। इस बैठक में प्रदेश सचिव अंकुर सूद, कर्मचंद, दीपक कुमार, शेखर कपूर, अंकुश धीमान और विजय कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.