Move to Jagran APP

खुंगण महिला मंडल ने संवारे जल स्रोत

संवाद सूत्र, बरठीं : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए ब्लॉक घुमारवीं क

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 06:46 PM (IST)
खुंगण महिला मंडल ने संवारे जल स्रोत
खुंगण महिला मंडल ने संवारे जल स्रोत

संवाद सूत्र, बरठीं : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए ब्लॉक घुमारवीं के महिला मंडल खुंगण की सदस्यों ने जहां सामाजिक व व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में ज्ञान अर्जित किया वहीं नयना देवी व बाबा बालकनाथ मंदिर की सफाई भी की। इसके साथ ही आसपास पानी के स्त्रोतों व रास्तों की सफाई करके लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। महिला मंडल की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं ने एक ओर जहां बावड़ी की सफाई की वहीं दूसरी ओर रास्तों को भी चकाचक किया। रास्तों के किनारे झाड़ियों को साफ करते हुए इन्हें लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया। जबकि पुराने पानी के स्त्रोतों के रखरखाव के चलते इनको साफ सुथरा किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा तथा भविष्य में भी सफाई एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाता रहेगा। स्वच्छता अभियान के इस मौके पर महिला मंडल उप प्रधान राजकुमारी, सचिव समीक्षा, आशा, खुशबू रेखा, शर्मिला, विमला, सुषमा, प्रेम लता गायत्री, वीना, हुक्मी, कुसमलता, कलासी, ब्रह्माी, सुशीला, फूलां, संजू, मीरा, बनीता समेत महिला मंडल की कई सदस्यों ने भाग लेते हुए भागीदारी सुनिश्चित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.