Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, घुमारवीं : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक शनिवार को मोर्चा अध्यक

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 07:05 PM (IST)
कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, घुमारवीं : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक शनिवार को मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा ओबीसी अध्यक्ष महेंद्र ¨सह कपिल व जिला उपाध्यक्ष धर्म ¨सह सांख्यान महामंत्री जिला ओबीसी मोर्चा रवि राणा ने शिरकत की। बैठक में मोर्चे की भावी रणनीति एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन पंचायतों के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति करके प्रत्येक बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान हिमाचल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय भी लिया गया। मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं एवं युवाओं का अलग-अलग समूह का गठन किया जाएगा। घुमारवीं मंडल ओबीसी मोर्चा के महामंत्री केशव सांख्यान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुखदेव राणा, मदन लाल, जसवंत, उíमला देवी, सचिव अमर ¨सह, कोषाध्यक्ष मोना राणा के अलावा अनंत राम, राम रतन भारद्वाज, प्रेम ¨सह राणा, विनोद कुमार व सुषमा देवी उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.