मैहरी काथला में छेड़ा सफाई अभियान
संवाद सूत्र, बम्म : मैहरीं काथला पंचायत के अंतर्गत महिला मंडल काथला द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, बम्म : मैहरीं काथला पंचायत के अंतर्गत महिला मंडल काथला द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई अभियान छेड़ा गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान सुरेंद्रा शर्मा द्वारा की गई। इसमें उन्होंने जल स्त्रोतों व रास्तों की सफाई का बीड़ा उठाया तथा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जल स्रोत अगर साफ होंगे तभी हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस मौके पर महिला मंडल की अन्य सदस्य बंदना, निर्मला, कुसुमलता, गीता व गांव की अन्य महिलाओं ने भी सफाई अभियान में भागीदारी निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें