मैहरीं काथला में बताई बेटी की महत्ता
संवाद सूत्र, बम्म : मैहरीं काथला पंचायत में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच
संवाद सूत्र, बम्म : मैहरीं काथला पंचायत में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों द्वारा कविताएं सुनाकर तथा पूनम कुमारी द्वारा बेटियां बाबुल की रानियां हैं गीत सुनाकर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता कुमारी ने हर माह आंगनबाड़ी में होने वाली सभी गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हर माह की पहली तारीख को पोषाहार वितरित किया जाता है। महिलाओं को स्वयं आंगनबाड़ी केंद्र आकर बच्चों का हर माह मिलने वाला पोषाहार लेने का आग्रह किया। आशा वर्कर प्यारो देवी ने स्वास्थ्य संबंधी व दो अप्रैल को पिलाई जाने वाली पल्स पोलियो दवा के बारे में जागरूक किया। बीडीसी सदस्य उर्मिला कौशल ने महिलाओं से बेटियों को बिना भेदभाव जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी बच्चों को गेंद (बॉल) व महिला मंडल परनाल को 1100 रुपये भेंट किए। पंचायत उपप्रधान देशराज चंदेल ने बेटियों की अच्छी शिक्षा व अच्छे पालन पोषण का आह्वान किया। पंचायत प्रधान द्वारा महिलाओं को बधाई पत्र बांटे गए। इस मौके पर पंचायत प्रधान कांता देवी, उप प्रधान देशराज चंदेल, सुपरवाइजर पूनम शर्मा, लेखराम शर्मा, धर्म ¨सह, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनीराम, लश्करी राम, रतन कुमार व अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।