Move to Jagran APP

बाप-बेटे ने जुटाई अथाह संपत्ति : वीरभद्र

संवाद सूत्र, स्वारघाट : प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट प्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
बाप-बेटे ने जुटाई अथाह संपत्ति : वीरभद्र
बाप-बेटे ने जुटाई अथाह संपत्ति : वीरभद्र

संवाद सूत्र, स्वारघाट : प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व उनके बेटे ने लोगों को गुमराह कर अथाह संपत्ति जुटाई है, जिसका हिसाब जनता खुद लेगी। पंजाब में प्रेम कुमार धूमल की संपत्तियों का ब्योरा पंजाब सरकार से मांगने के बारे में उन्होंने कहा कि यह मामला पंजाब सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी माफिया सक्रिय नहीं है। सबसे बड़ा माफिया तो प्रेम कुमार धूमल है। धूमल प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश से पंजाब को नशे की सप्लाई का आरोप निराधार है, बल्कि अन्य प्रदेशों से प्रदेश में नशा आ रहा है। पंजाब में पूर्व सरकार की वजह से पंजाब नशे की दलदल में धंस गया था, लेकिन अब पंजाब में नई सरकार बनने के बाद हालत सुधरेंगे। विपक्ष चुनाव नजदीक आता देख प्रदेश का विकास देखकर बौखला गया है। अनाप-शनाप बयानबाजी करना उनकी फितरत बन चुका है। भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ही जितेगी। भाजपा चाहे जितना मर्जी जोर लगा ले क्योंकि भाजपा की करनी व कथनी में दिन रात को फर्क है। कांग्रेस ने कभी भी लोगों को ऊपर-नीचे और धर्म के नाम पर बांटने का काम नहीं किया। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने हमेशा ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया है तथा प्रदेश में हुआ विकास यहां समय-समय पर रही कांग्रेस शासित सरकारों के दौरान ही हुआ है। इस अवसर पर आइपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. बाबू राम गौतम, डॉ. बीरू राम किशोर, तिलक राज शर्मा व सन्निर्माण एवं कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप ¨सह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.