Move to Jagran APP

रैली में महिलाएं भारी संख्या में लेंगी भाग : ऊषा

बरठीं : जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने कहा कि 21 फरवरी को प्रदेश सरकार की ओर से फैलाए

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 06:33 PM (IST)
रैली में महिलाएं भारी संख्या में लेंगी भाग : ऊषा
रैली में महिलाएं भारी संख्या में लेंगी भाग : ऊषा

बरठीं : जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने कहा कि 21 फरवरी को प्रदेश सरकार की ओर से फैलाए भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ भाजपा की रैली में जिलेभर से भारी संख्या में महिलाएं शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघ दिया है और प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से तंग है। गुंडागर्दी प्रदेश के हर जिले में हो रही है। लोग कांग्रेसी नेताओं की दादागिरी से तंग आ चुके हैं। खनन माफिया का बोलबाला हर जिले में है। इन्हीं सब बातों के विरोध के चलते भाजपा विभिन्न स्थानों पर 100 रैलियों और जनसभाओं का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत 21 फरवरी को बिलासपुर से होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.