Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में मंडी का दबदबा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बिलासपुर में राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर मंडी जिला

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 06:48 PM (IST)
राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में मंडी का दबदबा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बिलासपुर में राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर मंडी जिला ने कब्जा जमाया। बिलासपुर जिला ने द्वितीय व कुल्लू जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धा में अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के महेंद्र ने स्वर्ण व कांगड़ा के पंकज ने रजत पदक जीता। 56 किलोग्राम में मंडी के अजय ने स्वर्ण, कांगड़ा के तेजेंद्र ने रजत व बिलासपुर के अजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। 60 किलोग्राम में मंडी के दीक्षित ने स्वर्ण व शिमला के भरत भूषण ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम में बिलासपुर के रोशन लाल ने स्वर्ण, मंडी के राजकुमार ने रजत व शिमला के पुनीत ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम में मंडी के ललित कुमार ने स्वर्ण व बिलासपुर के प्रशांत मनहंस ने रजत पदक जीता। 75 किलोग्राम में मंडी के दीप कुमार ने स्वर्ण व शिमला के कुलदीप ने रजत पदक जीता।

loksabha election banner

पुरुषों के जूनियर वर्ग स्पर्धा में अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के रोहित ने स्वर्ण, चंबा के अभय ठाकुर ने रजत व मंडी के पुष्पराज तथा कुल्लू के अक्षय चौहान ने कांस्य पदक जीता। 48 किलोग्राम वर्ग में मंडी के साहिल ने स्वर्ण, बिलासपुर के आकाश ठाकुर ने रजत व बिलासपुर के राहुल वर्मा तथा कुल्लू के आशीष टंडन ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम में बिलासपुर के अरुण कुमार ने स्वर्ण, बिलासपुर के ही सन्नी ने रजत व कांगड़ा के शैरी शर्मा तथा शिमला के गौरव शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 56 किलोग्राम में मंडी के पवन कुमार ने स्वर्ण, कांगड़ा के साहिल गुलेरिया ने रजत व कुल्लू के जितेंद्र ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। 60 किलोग्राम में मंडी के टेक चंद ने स्वर्ण, बिलासपुर के हर्ष शर्मा ने रजत व चंबा के तनिष्क तथा कांगड़ा के ऋषभ अवस्थी ने कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम में कुल्लू के राहुल ठाकुर ने स्वर्ण, बिलासपुर के पुलकित ठाकुर ने रजत व कांगड़ा के रमनदीप ¨सह ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम में मंडी के धनंजय व 75 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांगड़ा के साहिल सूद विजेता बने। 80 किलोग्राम में मंडी के तरणप्रीत ¨सह ने स्वर्ण व बिलासपुर के अभिषेक शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 48 किलोग्राम में मंडी के ज्योति प्रकाश तथा 85 किलोग्राम में मंडी के अक्षय कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वहीं, महिलाओं के जूनियर वर्ग में अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की प्रियंका ने स्वर्ण, बिलासपुर की संजना शर्मा ने रजत तथा कुल्लू की रिया व बिलासपुर की शिल्पा ने कांस्य पदक जीता। 48 किलोग्राम में कुल्लू की प्रतिभा ने स्वर्ण, बिलासपुर की मुस्कान ठाकुर ने रजत व बिलासपुर की ही सारिका ने कांस्य पदक जीता।

52 किलोग्राम में बिलासपुर की कृतिका शर्मा ने स्वर्ण व कुल्लू की शौर्या ठाकुर ने रजत पदक जीता। 56 किलोग्राम में मंडी की पूनम ने स्वर्ण व कुल्लू की सलोनी ने रजत पदक जीता। 60 किलोग्राम में कुल्लू की एकता ने स्वर्ण व बिलासपुर की नेहा कुमारी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में 65 किलोग्राम में बिलासपुर की अंशिका कुमारी व 74 किलोग्राम में बिलासपुर की शालू विजेता बनीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.