पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने किए मा नयनादेवी के दर्शन
संवाद सूत्र, नयनादेवी : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पूर्व क्रिकेटर एवं जूनियर्स सिलेक्श
संवाद सूत्र, नयनादेवी : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पूर्व क्रिकेटर एवं जूनियर्स सिलेक्शन टीम के चेयरमैन वेंकटेश प्रसाद ने मां के दर्शन किए। पुजारी विशाल शर्मा, ¨रकू शर्मा और विक्की शर्मा के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की।
वेंकटेश प्रसाद ¨चतपूर्णी, ज्वाला जी में दर्शन करने के बाद श्री नयनादेवी पहुंचे। यहां पर माता के दर्शन करके उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। उनहोंने यहां पत्रकारों से कहा कि हिमाचल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्हें आज हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने का मौका मिला। हालांकि क्रिकेट खेलने के लिए वह कई बार हिमाचल आए लेकिन माता के दर्शन करने का मौका उन्हें इस बार मिला। मंदिर न्यास की तरफ से पुजारी सीताराम ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य ब्रजेश शर्मा भी मौजूद रहे।