रोहिण गांव में दो लाख के गहने चोरी
संवाद सूत्र, घुमारवीं : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली पंचायत रोहिण के गांव रोहिण में चोरों ने
संवाद सूत्र, घुमारवीं : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली पंचायत रोहिण के गांव रोहिण में चोरों ने एक घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने परिवार के मुखिया के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहिण निवासी देवराज पुत्र नंद लाल ने बताया कि मंगलवार रात को वह परिवार के साथ रिश्तेदारों के यहां किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। जब वह रात करीब दस बजे वापस घर आया तो उसने देखा की घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था व दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा का सारा सामान बिखरा हुआ था। देवराज ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखी पेंट्टी से भी सामान को बाहर निकाला हुआ था। चोरों ने इसमें रखे सोने व चांदी के करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।