मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत रोपे पौधे
पैकेज बिलासपुर : नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर की ओर से आयोजित मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत प
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 04:57 PM (IST)
पैकेज
बिलासपुर : नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर की ओर से आयोजित मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। शनिवार को बैहल कंडैला में पौधरोपण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की प्रधान नर्वदा देवी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों व महिला मंडल की सदस्यों ने कई फलदार व औषधीय पौधे लगाए। इनकी देखभाल भी महिलाएं करेंगी। इस अवसर पर कल्पना, निशा, बीडीसी सदस्य राजकुमारी व प्रगति समाज सेवा समिति की महासचिव किरण बाला, प्रधान सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें