बाल्ला चंगर में डेढ़ लाख के गहने पर हाथ साफ
संवाद सूत्र, झंडूता : क्षेत्र झंडूता के गांव बाल्ला चंगर में चोरों ने डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ क
संवाद सूत्र, झंडूता : क्षेत्र झंडूता के गांव बाल्ला चंगर में चोरों ने डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने घर में किसी भी सदस्य के न होने का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार ने बताया कि चोरी वाले दिन उनके घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पत्नी जिला अस्पताल में दाखिल है। जबकि, बच्चे किसी ओर के घर पर थे। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पंचायत उपप्रधान राज कुमार ने बताया कि चोरों ने पहले मेन दरवाजे को तोड़ा। उसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी को तोड़ा। जिसके अंदर रखे सोने व चांदी के गहने चोरी किए हैं। चोरी हुए गहनों की कीमत डेढ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता सुबह लगा जब लोगों ने घर के दरवाजे टूटे हुए देखे। लोगों ने घटना की जानकारी उपप्रधान को दी। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते घटना स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।