पूर्व मंत्री लोगों को कर रहे गुमराह
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने पूर्व मंत्री व 20 सूत्रीय कार्यक्
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने पूर्व मंत्री व 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष पर तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पिछली भाजपा सरकार के समय तथा वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि पर प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि तरसूह व लेहड़ी पंयायतों के लिए पीने के पानी की स्कीम के लिए पिछली भाजपा सरकार के समय 23 सितंबर 2011 को नाबार्ड के माध्यम से 3 करोड़ 43 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। उस स्कीम का शिलान्यास व कार्य भी भाजपा सरकार के समय शुरू हो गया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उस स्कीम का काम धीमी गति से हुआ और फिर रुक गया। क्षेत्र की दुल्हेत-जंडोरी सड़क को पक्का करने के लिए लगभग साढ़े 4 करोड़, गांव इल्लेवाल पंगा के सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 23 लाख, गांव चंगर, तरसूह, चमारड़ा व समतेहन के लिए संपर्क सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 54 लाख रुपये केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री इनका भी श्रेय प्रदेश सरकार को देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यही नहीं पूर्व मंत्री स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जिस धनराशि का जिक्र जगह-जगह कर रह हैं, वह सारी राशि भी केंद्र द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र का विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रही है।