सुरेश चंदेल ने सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर सदर में अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए किसान मोर्चा के र
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर सदर में अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल ने शुक्रवार को कुहमझवाड़ पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की।
लोगों ने बताया कि वह पानी की समस्या से परेशान हैं। विभाग द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। सड़कों की दशा भी खस्ता है। पहली ही बारिश में सड़के गड्ढों में तबदील हो गई है। दो से तीन माह पहले की गई टा¨रग उखड़ चुकी है। वहीं सुरेश चंदेल ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नंदलाल, बीडीसी उपाध्यक्ष सुरज कपिल, रूपलाल, अमर ¨सह, श्रवण कुमार, मेजर दीप राम, जयलाल, सत्या देवी, लेखराम, रत्न ¨सह, रूप ¨सह, दिलवर, बख्शी राम, सुनीता, कांता, मीरा, हरि ¨सह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।