प्रो कबड्डी प्रदर्शनी मैच में खेलेंगी हिमाचली बालाएं
सुरेंद्र शर्मा, बिलासपुर पुरुष वर्ग की प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के मैच से पहले होने वाले महिला वर्ग
सुरेंद्र शर्मा, बिलासपुर
पुरुष वर्ग की प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के मैच से पहले होने वाले महिला वर्ग के प्रदर्शनी मैच में हिमाचल की महिला खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगी। मुबंई में आयोजित ट्रायल में प्रदेश की पांच महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन के बाद अब महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियां सीखेंगी। प्रो कबड्डी के लीग मैच से पहले अब महिला वर्ग के प्रदर्शनी मैच होंगे। इसके लिए देश की ख्याति प्राप्त उदीयमान महिला खिलाड़ियों की टीमें तैयार की जा रही हैं। मुंबई में देश के अलग-अलग राज्यों की महिला खिलाड़ियों के लिए ट्रायल हुआ। इस ट्रायल के लिए हिमाचल प्रदेश की पांच महिला खिलाड़यों का चयन हुआ है। इसमें प्रियंका नेगी खेल छात्रावास बिलासपुर और भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल छात्रावास धर्मशाला की अंजू, कविता, देविका, निधि तथा प्रियंका नेगी शामिल हैं। गत दिवस हुए ट्रायल में हिमाचल की महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पांच में से चार महिला खिलाड़यों का चयन करीब करीब तय है। अगले साल से देश में पुरुष वर्ग की प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की तर्ज पर महिला वर्ग की भी प्रो कबडडी प्रतियोगिता शुरू करने की तैयारी है। इसमें देश की प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़यों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। महिला वर्ग की प्रो कबडडी प्रतियोगिता शुरू होने से महिला खिलाड़यों को भी फ्रैंचाइजी खरीद सकेंगी।
प्रो कबड्डी के प्रदर्शनी मैच के लिए चयनित होने वाली टीमों के ट्रायल के लिए हिमाचल प्रदेश की पांच महिला खिलाड़ी मुबंई में हिस्सा लेने गई हैं। चयन के बाद महिला खिलाड़यों के लिए को¨चग कैंप का भी मुबंई में होएगा।
-----------------------
साई खेल छात्रावास ने देश को अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी दिए हैं। कविता और अंजू भी इन खिलाड़यों के पदचिह्न पर चल कर खेल छात्रावास का नाम रोशन कर रही है। प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के प्रदर्शनी मैच के ट्रायल के लिए दोनों महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
एमएस वर्मा, कबड्डी कोच भारतीय खेल प्राधिकरण धर्मशाला खेल छात्रावास।