गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला ग
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा कलगीधर में गुरुवाणी, पाठ, प्रवचन, धाíमक शबद तथा कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही दोपहर बाद गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड-बाजे के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान भजन-कीर्तन से माहौल गुरुमय हो उठा। गुरुद्वारा कलगीधर को रंग-बिरंगी रोशनियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। तख्त श्री केशगढ़ साहिब से जत्थेदार ¨सध साहिब ज्ञानी मल ¨सह व हेड ग्रंथी सुख¨वद्र ¨सह ने प्रवचन किए। सरदार रेशम ¨सह की अगुवाई में हुजूरी रागी व ढाडी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन किया। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार दलजीत ¨सह, आनंदपुर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष बीबी गुरचरण कौर तथा बीबी भानी जी सतसंग सभा कीरतपुर साहिब की अध्यक्ष बीबी राजेंद्र कौर ने भी गुरु पर्व में विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई।