Move to Jagran APP

कांग्रेस ने देश किया खोखला : सत्ती

संवाद सूत्र, भगेड़ : घुमारवीं भाजपा मंडल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्त

By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 01:06 AM (IST)
कांग्रेस ने देश किया खोखला : सत्ती

संवाद सूत्र, भगेड़ : घुमारवीं भाजपा मंडल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया। इस दौरान घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया। सत्ती ने कहा कि 1951 में जनसंघ का गठन हुआ था। जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि जब-जब देश में कांग्रेस सरकार आई है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस सरकार ने देश को खोखला कर दिया। करोड़ों रुपये के घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसके फलस्वरूप वर्तमान में केंद्र में भाजपा सरकार आई है। भाजपा को आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार के प्रयासों से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर भी अंकुश लगा है।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग, जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विक्रम शर्मा, महेंद्र धर्माणी, प्रेम सागर भारद्वाज, महेंद्रपाल रतवान, महामंत्री जोरावर ¨सह पटियाल, नवीन शर्मा, राकेश चोपड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

नहीं बुलाए पूर्व विधायक धर्माणी

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केडी धर्माणी को घुमारवीं भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग में नहीं आए। उन्हें अभ्यास वर्ग के आयोजन को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई। इसके चलते पूर्व विधायक ने भी अभ्यास वर्ग में आना उचित नहीं समझा। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें अभ्यास वर्ग के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.