साई धर्मशाला को हॉकी प्रतिभाओं की तलाश
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : साई खेल छात्रावास धर्मशाला में खिलाड़ियों के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौ
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : साई खेल छात्रावास धर्मशाला में खिलाड़ियों के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है। छात्रावास हॉकी की नई प्रतिभाओं की तलाश में है। जिसके लिए छात्रावास प्रबंधन धर्मशाला में ट्रायल का आयोजन कर रहा है। इसके माध्यम से खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा। लड़कियों के लिए होने वाले ट्रायल में प्रदेश की खिलाड़ी भाग लेने के लिए पात्र होंगी।
छात्रावास प्रभारी मो¨हद्र सैनी ने बताया कि चुने प्रतिभागियों को निशुल्क आवास, भोजन, खेल प्रशिक्षण, चिकित्सा बीमा, खेल किट एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिसमें प्रशिक्षण के साथ ही खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल में अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। वहीं, खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो से तीन सितंबर तक छात्रावास धर्मशाला में ट्रायल होंगे। दो दिवसीय ट्रायल दो सितंबर को सुबह नौ बजे शुरू होंगे। इसमें पात्र खिलाड़ी की आयु 12 से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। भाग लेने वाली खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो या फिर राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त स्पर्धा में विजेता या उपविजेता रही हो। इसके साथ ही उन्हें आयु, खेल उपलब्धियां प्रमाण पत्रों सहित तीन पासपोर्ट फोटो लाने होंगे। यह ट्रायल केवल हॉकी खेल के लिए ही होंगे।