दावीं घाटी मानव संस्था ने जुखाला में किया पौधरोपण
संवाद सूत्र, जुखाला : दावीं घाटी मानव कल्याण सेवा संस्था जुखाला ने मोक्षधाम माकड़ी में पौधरोपण किया।
By Edited By: Published: Thu, 20 Aug 2015 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 06:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, जुखाला : दावीं घाटी मानव कल्याण सेवा संस्था जुखाला ने मोक्षधाम माकड़ी में पौधरोपण किया। संस्था सदस्यों ने सागवान, बांस, बिल्व, आंबला, खैर के करीब 250 पौधे लगाए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संस्था समय-समय पर क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए कार्य करती रहती है। संस्था इन पौधों को पानी व खाद देकर इनका रखरखाव भी करेगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कमल देव, महासचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रेस सचिव जय ठाकुर, संदीप शर्मा, महेंद्र कुमार, रामपाल कौंडल, चमन लाल, विवेक कुमार, रूपलाल चौधरी, योगेश ठाकुर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें