गुरु पूर्णिमा पर करवाया हवन
संवाद सूत्र, घुमारवीं : विश्व जागृति मिशन मंडल घुमारवीं ने शुक्रवार को हारकुकार संतोषी माता मंदिर घु
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 06:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, घुमारवीं : विश्व जागृति मिशन मंडल घुमारवीं ने शुक्रवार को हारकुकार संतोषी माता मंदिर घुमारवीं में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। विश्व जागृति मिशन मंडल के प्रधान प्रकाश पजयाला ने बताया कि इस दौरान चरण पादुका का पूजन किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन कर सत्संग किया। लोगों के लिए भंडारा भी लगाया गया। शिव शक्ति मंदिर परनाल में भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर हवन करवाया गया। मंदिर कमेटी प्रधान लेखराम शर्मा व पुजारी बेसरिया राम शर्मा ने बताया कि इस पर्व पर मां गायत्री का पूजा पाठ करने के बाद हवन में लोगों ने आहूति डाली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें