कई लोगों ने किए व्यास गुफा के दर्शन
बिलासपुर : महर्षि वेद व्यास की जन्मस्थली व्यासपुर की व्यास गुफा में गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर धा
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 06:03 PM (IST)
बिलासपुर : महर्षि वेद व्यास की जन्मस्थली व्यासपुर की व्यास गुफा में गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महर्षि व्यास जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। साध्वी बंती गिरी ने बताया कि महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेद व्यास की पूजा का महत्व इस दिन बहुत ज्यादा होता है। लोगों ने व्यास गुफा के दर्शन किए। साध्वी बंती गिरी ने बताया कि रविवार को विशेष सत्संग के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा। शुक्रवार से पाठ शुरू हो गया है जिसका समापन रविवार को होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें