बिलासपुर से ब्रह्मापुखर बस न चलाने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा नेता रूपलाल ठाकुर ने सरकार व प्रशासन को परनाली, बंदला, सिहड़ा, चनालग,
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा नेता रूपलाल ठाकुर ने सरकार व प्रशासन को परनाली, बंदला, सिहड़ा, चनालग, धमणा, बदसौर, दनोह के लिए अतिरिक्त बस न चलाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बसों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बसों पर जमकर ओवरलो¨डग हो रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण बिलासपुर से ब्रह्मापुखर वाया सिहड़ा-बंदला बस रूट पर देखने को आसानी से मिल जाएगा। यहां पर बसों की कमी होने के कारण लोगों, कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ता है। रूपलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से भी बिलासपुर के दौरे के दौरान बिलासपुर से सुबह आठ बजे वाया सिहड़ा-बंदला और इसी रूट पर ब्रह्मापुखर से सुबह करीब साढ़े सात बजे बिलासपुर के लिए वाया बंदला-सिहड़ा के लिए बस चलाने की मांग की गई थी। लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी अब तक इस रूट पर कोई अतिरिक्त बस नहीं चलाई गई। 2011 में भी इस रूट पर बड़ा हादसा हो गया था जिसमें करीब 32 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन सरकार व प्रशासन उस हादसे से भी सबक नहीं ले रहा है। दिन के समय में भी इस रूट पर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर अढ़ाई बजे तक कोई बस सुविधा नहीं है। मजबूरी में लोगों को टैक्सियां किराये पर करनी पड़ रही हैं।