घर के आंगन में घुसा तेंदुआ, पटाखे फोड़ भगाया
संवाद सूत्र, भराड़ी : भराड़ी क्षेत्र में तेंदुए का खौफ कम नहीं हो पा रहा है। रविवार रात को भराड़ी पंचाय
संवाद सूत्र, भराड़ी : भराड़ी क्षेत्र में तेंदुए का खौफ कम नहीं हो पा रहा है। रविवार रात को भराड़ी पंचायत के गांव मिहाड़ा में धर्मचंद के आंगन में तेंदुआ घुस आया। परिवार के लोगों ने जब तेंदुए को देखा तो शोर मचाने और लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने के बाद तेंदुए भाग गया। हालांकि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में भय का माहौल है। युवक मंडल प्रधान मनोज शर्मा, राकेश कुमार सुनील कुमार, गौरव, गोल्डी, अंकित, अजय कुमार, सुभाष ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से लोग परेशान हो गए हैं। वन विभाग को इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए।
उधर वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एचके सर्बटा ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग की ओर ¨पजरे लगाए गए हैं।
............
तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी नजर : डीएफओ
तेंदुए की गतिविधियों पर वन विभाग कर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन दिन बाद फील्ड कर्मी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एचके सर्बटा, डीएफओ बिलासपुर।