कोठी गांव में लोगों के हलक सूखे
संवाद सूत्र, घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत गांव कोठी में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर ग
संवाद सूत्र, घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत गांव कोठी में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर गई है। कई दिनों से लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। वहीं, विभाग समस्या जानकर भी अनजान बना हुआ है। इसके चलते लोगों ने दो दिन के भीतर समस्या हल नहीं होने पर ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय घुमारवीं में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
किसान संघर्ष समिति के महासचिव बृजलाल शर्मा, महिला मंडल प्रधान सावित्री देवी, संतोष कुमारी, शंकुतला देवी, सुमन शर्मा, सिमरो देवी, मिसरो देवी, जगदीश कुमार, जीतराम, सुंदर राम, संतोष, सागरी देवी ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विभागीय उच्च अधिकारियों से मिला था। लेकिन उसके बावजूद भी कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि अब समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से निपटने के लिए गांव में हैंडपंप भी नहीं लगाया गया है। यदि गांव में हैंडपंप की व्यवस्था होती तो कुछ हद तक समस्या कम हो सकती थी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।