Move to Jagran APP

भराड़ी, चलालड़ू में नहीं मिल रहा पानी

संवाद सूत्र, भराड़ी : ग्राम पंचायत भराड़ी के गांव भराड़ी और चलालड़ू में कई दिन से पानी समस्या चल रही है।

By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 06:35 PM (IST)
भराड़ी, चलालड़ू में नहीं मिल रहा पानी

संवाद सूत्र, भराड़ी : ग्राम पंचायत भराड़ी के गांव भराड़ी और चलालड़ू में कई दिन से पानी समस्या चल रही है। लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई उचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते महिला मंडल सदस्यों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

loksabha election banner

महिला मंडल सदस्यों ने सोमवार को ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसकी अगुवाई महिला मंडल प्रधान बिमला देवी ने की। उन्होंने कहा कि गांव में विभाग द्वारा कभी कभार ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। विभागीय कर्मचारी को समस्या बताई, लेकिन अभी तक समस्या समाधान नहीं हो पाया है। विभागीय कर्मचारी भी मोटर नहीं चलने का बहाना लगाते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरी में पानी की आपूर्ति दूरदराज के क्षेत्रों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान महिला मंडल सदस्य शीला देवी, राजो देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी, ब्रह्माी देवी, कांता देवी, शालो देवी, रीतू, इसरो देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, किरण कुमारी, सुखां देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.