पंजीकरण न करवाने वाले अन्य राज्यों के लोगों पर होगी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर ने जिले में अन्य राज्यों के लो
By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 06:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर ने जिले में अन्य राज्यों के लोगों को पंजीकरण करवाने को कहा है। कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्तता होने पर प्रशासन ने यह आदेश दिए हैं। मानसी सहाय ठाकुर ने धारा 144 के अधीन आदेश जारी किए हैं कि इस तरह के व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी नियोजक/ ठेकेदार/व्यापारी किसी भी प्रवासी श्रमिक को तब तक काम पर नहीं लगाया जाएगा, जब तक वह थाना में अपना पंजीकरण न करवा दे। आदेशों की उल्लघंना करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 60 दिन तक प्रभावी रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें