बिलासपुर में दस को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : आइनिफ्ड इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइ¨नग हमीरपुर का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : आइनिफ्ड इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइ¨नग हमीरपुर का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बिलासपुर पहुंच गया है। अभियान के तहत चित्रकला, नारा लेखन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों की भागीदारी अहम है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संस्थान की ओर से कोई फीस नहीं रखी गई है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है।
संस्थान की ओर से इससे पहले चंबा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सात जुलाई को पालमपुर में प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, दस जुलाई को बिलासपुर के होटल लेक व्यू कैफे में प्रतियोगिता होगी। मुकाबले के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ छात्रवृति भी दी जाएगी। संस्थान द्वारा समाज में बेटी के प्रति फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज को भी बेटियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थान के एमडी सतपाल शर्मा ने बताया कि बिलासपुर में दस जुलाई को कार्यक्रम होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।