झील में डूबे दूसरे व्यक्ति का नहीं चला पता
बिलासपुर : गोबिंद सागर झील में डूबे दूसरे व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वीरवार को भी गोता
By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 07:21 PM (IST)
बिलासपुर : गोबिंद सागर झील में डूबे दूसरे व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वीरवार को भी गोताखोरों और लोगों ने झील में उसे काफी ढूंढ़ा, पर उसका कोई पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरे डूबे व्यक्ति रामदास का शव बुधवार सायं को झील से निकाला गया था। सुनील कुमार के बारे में कोई भी जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि झील का जलस्तर अधिक एवं गहरा होने से उसे तलाश करने में दिक्कत आ रही है। वहीं, जिला प्रशासन के अनुसार लापता सुनील की तलाश जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें