राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही राजनीति
संवाद सूत्र, स्वारघाट : योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठा
संवाद सूत्र, स्वारघाट : योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली की दयनीय हालत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
स्वारघाट में रविवार को ब्लॉक कांगेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सरपाल ठाकुर ने की। बैठक में रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता राष्ट्रीय राजमार्ग के मामले में राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता राजमार्ग की हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 40 करोड रुपये स्वीकृत होने की बात कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने इस मामले में अपने हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिए हैं। हाल ही में शिमला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व भूतल परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों की प्रदेश सराकर के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार को 50 फीसद खर्च वहन करने की बात की गई है। इस मामले में केंद्र से मात्र 11 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र के अधीन है। इसके रखरखाव का जिम्मा भी केंद्र सरकार का ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा सुधारने व रखरखाव का जिम्मा किरतपुर नेरचौक फोरलेन निर्माता कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह द्वारा पहले साल में लगभग चार करोड़ 20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान कर इस कंपनी को राजमार्ग ठीक करने का जिम्मा सौंपा गया था। भाजपा नेता तब भी पद्यात्रा का ढोंग करते रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि राजमार्ग की दुर्दशा को देखते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के समक्ष जोरशोर से इसके रखरखाव के लिए आवाज बुलंद करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र ने 15 मई तक राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा नहीं सुधारी तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राममूर्ति धर्माणी, कुलदीप ¨सह, लेखराम धीमान, ग्राम पंचायत कुटैहला के प्रधान पुरुषोतम चंद, मदन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।