राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक में चमके चेतना संस्था के खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक में चेतना संस्था के होनहार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक ज
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक में चेतना संस्था के होनहार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर बिलासपुर जिला के साथ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में चेतना संस्था की टीम विजेता बनी है।
राष्ट्रीय विशेष ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वाधान में गुजरात रके बड़ोदरा शहर में किया गया। इसमें चेतना संस्था की ओर से खिलाड़ियों ने बॉस्केटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में चेतना संस्था के विशेष खिलाड़ी पवन कुमार, आशीष कुमार, दीपक, विपन कुमार, सुशील, पुष्पेंद्र, अनिल कुमार, रवि कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे। चेतना संस्था के दो प्रशिक्षक संजीव शर्मा व अमन शर्मा भी खिलाड़ियों के साथ थे। छह दिवसीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में देशभर से 12 राज्यों के खिलाड़यों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उधर, इन विशेष खिलाड़ियों का चेतना संस्था ने बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। स्पेशल ओलंपिक भारत की हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष एवं चेतना संस्था की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा ने विशेष खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। संस्था के प्रशासक कशमीर ¨सह ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा भी उपस्थित थे।