साहित्यकार संदेश शर्मा को किया जाएगा सम्मानित
बिलासपुर : महिला साहित्यकार संदेश शर्मा को बिलासपुर के साहित्यकार भाषा विभाग की मासिक साहित्यक संगोष
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 04:01 PM (IST)
बिलासपुर : महिला साहित्यकार संदेश शर्मा को बिलासपुर के साहित्यकार भाषा विभाग की मासिक साहित्यक संगोष्ठी में सम्मानित करेंगे।
कहलूर साहित्यक व सांस्कृतिक परिषद के संयोजक कुलदीप चंदेल ने बताया कि हिमाचल कला, भाषा व सांस्कृतिक अकादमी की सदस्य संदेश शर्मा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गालियां से मुख्य शिक्षक सेवानिवृत हुई हैं। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। सरकार ने उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक अवार्ड दिया है। संदेश शर्मा के आकाशवाणी शिमला से पहाड़ी गीत भी प्रसारित होते रहे हैं। वह भाषा विभाग के जिला व राज्यस्तरीय कवि सम्मेलनों में विशेष पहचान बनाए हुए हैं। उनकी शानदार सेवाओं के लिए साहित्यक व सांस्कृतिक परिषद उन्हें सम्मानित करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें