Move to Jagran APP

भगवान की भक्ति से मिलता है सुख : ओंकार

संवाद सूत्र, कुठेड़ा : ग्राम पंचायत कुठेड़ा में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पंडित

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 03:43 PM (IST)
भगवान की भक्ति से मिलता है सुख : ओंकार

संवाद सूत्र, कुठेड़ा : ग्राम पंचायत कुठेड़ा में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पंडित ओंकार आचार्य ने कहा कि कलियुग में भगवान को हासिल करना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल उन रास्तों पर चलना है जिस पर चलकर व्यक्ति भगवान को प्राप्त कर सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से सुख जल्दी मिलता है। भगवान को मनुष्य अपनी क्षमता, कुशलता, मित्रता व श्रद्धा से प्राप्त कर सकता है। त्याग का मतलब घर त्यागना नहीं है। यज्ञ, दान, कर्म, तपस्या से बढ़कर कोई त्याग नहीं है। जीव हत्या से बढ़कर कोई पाप नहीं है। मनुष्य को सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। इससे मनुष्य को कई कष्टों से छुटकारा मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.