पति व जेठ-जेठानी पर प्रताड़ना का आरोप
संवाद सूत्र, घुमारवीं : एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने इस
संवाद सूत्र, घुमारवीं : एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हीरानगर निवासी इस महिला ने अपने शिकायतपत्र में कहा है कि उसका पति व जेठ-जेठानी उससे गालीगलौच व मारपीट करते हैं। तीनों मिलकर उसे कई प्रकार की यातनाएं देते हैं। महिला का आरोप है कि गत 26 फरवरी को उसके पति ने उसके दुपट्टे से गला घोंटने व पंखे से लटकाकर मारना चाहा। शोर मचाने पर उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि अपने साथ हो रही यातनाओं के बारे में उसे परिजनों तथा पुलिस को भी बताने नहीं दिया।
महिला का आरोप है कि पति व जेठ-जेठानी अपने ओहदे का रौब दिखाकर मारने की धमकी देते हैं। वहीं, उससे मिलने आने वाले मायके वालों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना घुमारवीं मामले की छानबीन कर रहा है।