Move to Jagran APP

कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हुआ हमला : रूपलाल

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला भाजपा नेता रूपलाल ठाकुर ने शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हुआ हमला : रूपलाल

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला भाजपा नेता रूपलाल ठाकुर ने शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की ¨नदा की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आला नेताओं के इशारे पर युवा कांग्रेस द्वारा इस तरह से हमला किया गया। इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस तंत्र ने भी इस मामले में सत्ता पक्ष का साथ देकर साबित कर दिया कि वे दबाव में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यही नहीं जब स्थिति अनियंत्रित हुई तो उलटे लाठियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर भांजी गई।

लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली इस घटना पर पुलिस का ढुलमुल रवैया दर्शाता है कि आज भी प्रदेश में रजवाड़ाशाही चल रही है। आने वाले पंचायती राज चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस का निरंकुश होता युवा तुर्क आने वाले समय में कुछ भी अनहोनी कर सकता है। लिहाजा इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.