लोगों के हितों की हो रही अनदेखी : भाजपा
बिलासपुर : भाजपा की जिला इकाई ने कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी पर लोगों के हितों
बिलासपुर : भाजपा की जिला इकाई ने कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी पर लोगों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
भाजपा जिला महामंत्री भीम चंदेल व रामकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा लोगों के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि लोगों के हितों की अनदेखी हुई तो भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि विस्थापितों व प्रभावितों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। निर्माण के नाम पर संपर्क मार्ग, सड़कें, पेयजल लाइनों आदि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण से लोगों को हो रही परेशानियों पर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने आवाज उठाई लेकिन उन्हें अनदेखा कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाए स्वार्थ के लिए कार्य कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा। यदि इसी तरह विस्थापितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन किया जाएगा।