राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलेगी हिमाचल की महिला टीम
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की केंद्रीय समिति की बैठक घुमारवीं में संघ
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की केंद्रीय समिति की बैठक घुमारवीं में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश पजिआला की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि वर्ष 2015 में महिला वर्ग की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में दो वर्गो में हिमाचल प्रदेश की टीमों को मौका दिया जाएगा।
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में इससे पहले हिमाचल की महिला टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। टीम के चयन के लिए ट्रायल कांगड़ा में होंगे। संघ की ओर से हिमाचल शतरंज के आइकॉन ¨कग का पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए अजय वर्मा को अध्यक्ष, प्रकाश पजिआला (बिलासपुर), सीताराम शर्मा (शिमला), शिवाली शर्मा (वरिष्ठ वर्ग की खिलाड़ी), सुदर्शन कुमार (सचिव), जगदीश चंदेल (वरिष्ठ वर्ग के विजेता) व मोनिका शर्मा को नामांकित किया गया है। इन खिलाड़ियों को संघ के सदस्यों द्वारा वोट देकर विजेता बनाया जाएगा। बैठक में कांगड़ा के शरद चंद्र को राज्य संघ में सहसचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुख्य सलाहकार आशीष कौशल, सचिव सुदर्शन कुमार, विशिष्ट सदस्य पंकज राणा, आजीवन सदस्य प्रकाश चंद, राजेश परमार, परवीन शर्मा, बिलासपुर जिला से राजन शर्मा, शिवपाल गर्ग, मंडी से विजय शर्मा, हमीरपुर से मनमोहन ¨सह, कांगड़ा से आशीष चौधरी, ऊना से वरुण पुरी, सिरमौर से रिशु तोमर, सीता राम शर्मा व एनएस गुलेरिया उपस्थित थे।
शतरंज प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी
बैठक में शतरंज प्रतियोगिता का 2015 का खेल कैलेंडर जारी किया गया। चार व पांच अप्रैल को मंडी में सीनियर ब्लिट्ज, रैपिड, टीम ब्लिट्ज व टीम रैपिड के पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।
वेटरन (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज), टीम वेटरन (ब्लिट्ज) के मुकाबले बिलासपुर व अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ऊना में 18 व 19 अप्रैल को होंगे। 25 व 26 अप्रैल को अंडर नौ (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) वरिष्ठ महिला (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) दोनों मंडी जिला में, दो व तीन मई को बिलासपुर में अंडर 15 (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) अंडर 25 (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) हमीरपुर में, वेटरन (रैपिड) शिमला में, आठ से 10 मई तक सीनियर स्टेंडर्ड हमीरपुर में, 16 व 17 मई को एमच्योर (महिला) कांगड़ा में, अंडर 15 रैपिड शिमला में, अंडर 11 (स्टेंडर्ड व रैपिड) शिमला में, अंडर 11 रैपिड हमीरपुर में व अंडर पांच रैपिड मुकाबले शिमला में होंगे। 30 व 31 मई को वरिष्ठ वर्ग के मुबाबले रिकांगपियो में, तीन व चार जून को अंडर 25 रैपिड ऊना में, अंडर 13 (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) ऊना में, अंडर सात (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) शिमला में, नौ व 10 जून को अंडर 17 (स्टेंडर्ड व ब्लिट्ज) मंडी में, 17 व 18 जून को अंडर पांच ब्लिट्ज, अंडर 13 रैपिड, अंडर सात वर्ग के मुकाबले शिमला में, अंडर 17 रैपिड पांवटा साहिब में होंगे। एक व दो अगस्त को स्कूल स्तर पर (स्टेंडर्ड) अंडर नौ व 11 के मुकाबले मंडी में, आठ व नौ अगस्त को स्कूल (स्टेंडर्ड) अंडर 13, 15 व 17 के मुकाबले ऊना में, 20 व 21 अगस्त को स्कूल (रैपिड व ब्लिट्ज) अंडर सात ,नौ व 11 बिलासपुर में, तीन व चार सितंबर को स्कूल (रैपिड) अंडर 13, 15, 17 रैपिड कांगड़ा में, 18 से 20 सितंबर को महिला वर्ग के मुकाबले कांगड़ा में जबकि 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक स्कूल (ब्लिट्ज) के मुकाबले शिमला में होंगे। अन्य प्रतियोगिताओं की तिथि जनवरी में घोषित होगी। शिमला व ऊना में प्रतियोगिताए राज्य संघ करवाएगा। अन्य जिलों में प्रतियोगिताएं संबधित जिला संघ के सौजन्य से करवाई जाएंगी।
शिमला में होगा शतरंज का अंतरराष्ट्रीय रे¨टग टूर्नामेंट
अगले साल शतरंज का अंतरराष्ट्रीय रे¨टग टूर्नामेंट शिमला में होगा। इसमें दो लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विशेष को¨चग कैंप मंडी में लगाया जाएगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर या अंतरराष्ट्रीय स्तर के मास्टर कोच के तौर पर उपस्थित होंगे।