अब सुरक्षित रहेंगी मछलियां
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाखड़ा में मत्स्य पालन
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाखड़ा में मत्स्य पालन विभाग की ओर से तीन दिवसीय किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जल्द एक-एक इंसुलेटिड बॉक्स वितरित किए जाएंगे। सभी मत्स्य सहकारी सभाओं के लिए मछलियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक बड़ा इंसुलेटिड बॉक्स वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1.72 करोड़ रुपये खर्च कर 24 आधुनिक मत्स्य पिंजरे भाखड़ा सर्किल में ही स्थापित किए जा रहे हैं ताकि मछलियों की गुणवत्ता को बरकरार रखा जा सके। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को संचालित करने के लिए विभिन्न वर्गो में 12 पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने मत्स्य निदेशक से बरसात के मौसम में बाढ़ से मछुआरों की किटों को होने वाले नुकसान की भरपाई क लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सहायता में वृद्धि करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गो¨बदसागर व कौलडैम के साथ लगते क्षेत्र को पर्यटन की ²ष्टि से विकसित करने की आवश्यकता है ताकि स्थानीय नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि 540 करोड़ रुपये विश्व बैंक के माध्यम से मिड डे हिमालयन परियोजना के लिए प्राप्त हुए थे लेकिन पूर्व भाजपा शासनकाल में इसका दुरुपयोग किया गया। मिड हिमालयन परियोजना के माध्यम से इस वर्ष अब तक छोटे जलाशयों में मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया गया है। एक वर्ष के अंदर 22 छोटे जलाशयों में मछली पालन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग के अधिकारी मछली पालन से संबंधित तकनीकी ज्ञान लोगों को दे रहे हैं। वहीं, मत्स्य विभाग के निदेशक गुरचरण ¨सह ने कहा कि अभी तक भाखड़ा स्थित मत्स्य अवतरण केंद्र पर 169 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है जिससे 1.11 करोड़ रुपये आय अर्जित की गई है। इस वर्ष गो¨बदसागर जलाशय में 1.20 करोड़ विभिन्न प्रजाति की मछलियों के बीज के अलावा सिल्वर कार्प मछली के बीज भी डाले गए हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 31 मछुआरों ने भाग लिया तथा 41 मछुआरों को तीन हजार रुपये प्रति गिल जाल के हिसाब से 1.23 लाख रुपये के गिल जाल अनुदान के रूप में वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यातिथि ने शिविर में भाग लेने वाले मछुआरों को प्रमाणपत्र व गिल जाल भी प्रदान किए। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव प्रदीप शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राजन सूद, श्याम लाल, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, प्रभात ¨सह, तिलक राज, इंद्रपाल, राजेश कुंडी, रोशनी देवी आदि उपस्थित थे।