Move to Jagran APP

एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू न हुआ तो आंदोलन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली की दयनीय

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:29 PM (IST)
एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू न हुआ तो आंदोलन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली की दयनीय हालत पर चिंता जताई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल की बैठक बिलासपुर में कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी व सड़क सुविधा के लिए जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस ओर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय हालत को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। इस कारण ऑपरेटरों के साथ जनता को भी समस्या उठानी पड़ रही है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र द्रोबड़, स्वास्थ्य केंद्र सोलग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाई में न डॉक्टर और न ही अन्य स्टाफ है। इसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ रहा है। बैठक में मंडल महामंत्री भीम सिंह चंदेल, नंदलाल, प्यारे लाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, ध्यान सिंह ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, अमरनाथ शर्मा, देवेश चंदेल, रामलाल पुंडीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल गौतम, मुनीर अख्तर, दिनेश कुमार, बाबू राम, प्रोमिला चंदेल, शशी शर्मा, राजू दबड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.