जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंचे, परिजनों के साथ मनाएंगे दीवाली
बिलासपुर : महाराष्ट्र व राजस्थान के नवनियुक्त भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री जेपी नड्डा
बिलासपुर : महाराष्ट्र व राजस्थान के नवनियुक्त भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंच गए हैं। वह परिजनों के साथ दीवाली मनाएंगे और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। केंद्रीय स्तर पर जेपी नड्डा का कद लगातार बढ़ रहा है। 21 अक्टूबर को उन्हें महाराष्ट्र व राजस्थान भाजपा की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी सौंपी गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ का प्रभारी होने पर भी उनकी कार्यप्रणाली बेहतर रही थी। इसलिए अब उन्हें दो राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह हाल ही में दुर्गा पूजा में शामिल होने व मूर्ति विसर्जन के बाद दिल्ली लौटे थे लेकिन अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीवाली पर्व मनाने बिलासपुर पहुंचे हैं। यह जानकारी जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने दी है।