Move to Jagran APP

बिलासपुर में मराठा अराजपत्रित कर्मचारी संघ केअध्यक्ष : जोगटा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा है कि कृपा

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 01:04 AM (IST)
बिलासपुर में मराठा अराजपत्रित कर्मचारी संघ केअध्यक्ष : जोगटा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा है कि कृपाल मराठा बिलासपुर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हैं। कर्मचारी से जुड़े सभी मामलों को संघ के माध्यम से वह उठाएंगे। राज्य कार्यकारिणी ने उन्हें मान्यता दे दी है। बिलासपुर जिले की जेसीसी नवंबर में होगी। इसके आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष कृपाल मराठा को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जेसीसी में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा कर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ लोग भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य कार्यकारिणी उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। कर्मचारी होने पर कार्यकारिणी चाहती है कि वह महासंघ की मुख्यधारा के साथ जुड़ें। यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई संभव है। महासंघ कोई भी कड़ा कदम उनके खिलाफ उठाने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों से बना है। व्यक्तिगत हितों को साधना संघ का कार्य नहीं है। इसलिए विरोध करने वाले कर्मचारी इसे समझें। महासंघ उन्हें अच्छे पद देकर अपने साथ लेकर चलेगा। उन्होंने बिलासपुर में महासंघ के संस्थापक रमेश चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र की पहल से ही महासंघ का गठन हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृपाल मराठा, महासचिव भूपेंद्र डोगरा, भावना ठाकुर व तिलक राज शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.