एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : स्थानीय कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 09:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : स्थानीय कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। संयुक्त समन्वय कमेटी के तले छात्र संगठन ने फीस बढ़ोतरी को वापस लेने का आग्रह किया। एबीवीपी जिला संयोजक विनोद कुमार, पूर्व एससीए प्रधान अशोक शर्मा, अरुण, पंकज, प्रमोद आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विनोद कुमार ने कहा कि हाई पॉवर कमेटी फीस वृद्धि के फैसले के प्रति कोई संज्ञान नहीं लेती है तो एक अक्टूबर को जिलाभर में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें