Move to Jagran APP

कांग्रेस भेदभाव, भाजपा करती है विकास : अनुराग

By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 01:03 AM (IST)
कांग्रेस भेदभाव, भाजपा करती है विकास : अनुराग

संवाद सूत्र, जुखाला : मार्कंडेय में मंडल भाजपा बिलासपुर का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। दूसरे दिन रविवार को इसमें भाजयुमो अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां व कांग्रेस की नाकामियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में एम्स के स्तर का स्वास्थ्य संस्थान खोलने की योजना है। कांग्रेस भेदभाव जबकि भाजपा विकास करती है। वर्ष 1984 के बाद भाजपा ऐसी पार्टी है जिसे पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस ने आजादी के 67 वर्ष में से 60 साल देश पर राज किया लेकिन अपनी करनी के कारण इस बार लोकसभा चुनाव में 44 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को हटाने में युवाओं का अहम योगदान रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार हताश होकर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। करीब सात वर्ष पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में क्रिकेट मैदान की नींव रखी थी लेकिन इसमें सात ईटें भी नहीं लग पाई हैं। दूसरों के कार्यो को अपना नाम देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रदेश में अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। ऊना जिला से रेत, बजरी व पत्थर पंजाब में बिक रहे हैं लेकिन हिमाचल में दोगुने दामों पर भी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस ने बिलासपुर के साथ भेदभाव किया है। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक नहीं बन पाया है। यहां के किसानों को मंडी के किसानों की तुलना में फोरलेन के लिए भूमि देने पर कम मुआवजा मिला है। उन्होंने भाजयुमो की एलबम का भी अनावरण किया। अभ्यास वर्ग में संगठन मंत्री पवन राणा सहित पदाधिकारी सुरेश चंदेल, कुलदीप ठाकुर, नंदलाल, प्यारे लाल चौधरी, शशि शर्मा, राजेंद्र गर्ग, भीम सिंह चंदेल, शिवपाल मन्हास, अश्वनी डोगरा, उर्मिला कौशल, ध्यान सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

भाजपा का दामन थामा

अभ्यास वर्ग में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। कंदरौर से वार्ड पंच कृष्णु राम व प्रकाश अचंद निवासी लुहणू कनैता ने पार्टी के प्रति आस्था जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.