Move to Jagran APP

हिमाचल की महिला टीम सेमीफाइनल में

By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 01:11 AM (IST)
हिमाचल की महिला टीम सेमीफाइनल में

जागरण संवाददाता, बिलासपुर :

loksabha election banner

हिमाचल की महिला टीम ने बिलासपुर में खेली जा रही राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, लड़कों की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। हिमाचल की महिला टीम सेमीफाइनल में पंजाब के साथ भिड़ेगी। दूसरा सेमीफाइनल में गुजरात और झारखंड के बीच मैच खेला जाएगा।

इसके अलावा अन्य मुकाबलों में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी। तीनों गोल खिलाड़ी निशा ने दागे। उत्तर प्रदेश ने मध्यप्रदेश को 2-0 से शिकस्त दी। यूपी की ओर से अदिति ने दोनों गोल ठोंके। गुजरात ने महाराष्ट्र को 6-0 से हराया। गुजरात की ओर से खुशी पटेल ने 4 व शोभना शर्मा ने दो गोल किए। हिमाचल व गुजरात के बीच हुआ मैच बराबरी पर छूटा। महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 3-0 गोल के अंतर से हराया। महाराष्ट्र की प्रतीक्षा ने 2 व अक्षिता ने एक गोल किया। झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 4-0 गोल के अंतर से हराया। झारखंड की शिवांगी ने 3 व नगमा ने एक गोल किया। उत्तरप्रदेश व गुजरात तथा दिल्ली व पंजाब के बीच हुए मैच बराबरी पर छूटे। उत्तराखंड ने कर्नाटका को 2-1 गोल के अंतर से हराया। उत्तराखंड की ममता नेगी व आरती ने 1-1 गोल किया।

जूनियर पुरुष वर्ग में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 3-0 गोल के अंतर से हराया। हिमाचल की ओर से अभिषेक ने 2 व प्रतीक ने एक गोल किया। फेडरेशन कप में महिला वर्ग में हिमाचल ने यूपी को 2-1 के अंतर से हराया। फेडरेशन कप पुरुष वर्ग में उत्तराखंड ने हरियाणा को 5-0 से धूल चटाई। उत्तराखंड के शरद नेगी ने 2, विजय ने 2 व नितिन ने एक गोल किया। दिल्ली ने हिमाचल को 5-2 गोल के अंतर से मात दी। दिल्ली के मृणाल ने 3, शिवम गुलाटी ने एक गोल किया, जबकि गलती से दिल्ली की टीम ने एक गोल स्वयं पर ही दाग लिया। हिमाचल की ओर से सौरभ शर्मा व रजत ने एक-एक गोल किया। मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 4-1 गोल के अंतर से हराया। मध्यप्रदेश के कपिल कौशल व क्षितिज ने 2-2 गोल किए। यूपी ने कर्नाटक को 3-2 गोल के अंतर से हराया। यूपी की ओर से रोचक, तुषार व राकेश ने 1-1 गोल मारा। मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 1-0 के अंतर से हराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.