Move to Jagran APP

शतरंज में छाई हिमाचली बालाएं

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 08:15 PM (IST)
शतरंज में छाई हिमाचली बालाएं

संवाद सूत्र, बिलासपुर : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई, इसमें शतरंज स्पर्धा में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पंजाब ने प्रथम, दिल्ली ने द्वितीय व हिमाचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में हिमाचल प्रथम, पंजाब द्वितीय व हरियाणा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-17 लड़कों के वर्ग में भी पंजाब प्रथम, दिल्ली दूसरे व हिमाचल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग पंजाब पहले, हिमाचल दूसरे व हरियाणा तीसरे स्थान, अंडर-19 लड़कों के वर्ग में पंजाब, दिल्ली व हिमाचल क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाब, दिल्ली व हिमाचल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में दिल्ली, हिमाचल ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में पंजाब, दिल्ली, हिमाचल ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में दिल्ली, हिमाचल ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में दिल्ली, हरियाणा व पंजाब ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में दिल्ली व पंजाब ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पंजाब, हिमाचल व हरियाणा पे पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में पंजाब, हिमाचल व दिल्ली ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 लड़कों में भी पंजाब, हिमाचल व हरियाणा ने क्रमश: स्थान पाए। अंडर-17 लड़कों में दिल्ली ने पहला, हिमाचल ने दूसरा व हरियाणा ने तीसरा स्थान, लड़कियों में हिमाचल ने पहला, दिल्ली ने दूसरा व पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन व्यक्तिगत में अंडर-17 लड़कियों में दिल्ली की रिया ने प्रथम व दिल्ली की ही शिल्पा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.