जगतराम इंटक संबद्ध मजदूर यूनियन के प्रधान
संवाद सूत्र, घुमारवीं : इंटक से संबंधित हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन की बैठक घुमारवीं में प्रदेश प्रधान जगत राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि राज्य अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें प्रधान जगत राम शर्मा ऊना, वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष शर्मा पावंटा साहिब, रामजी दास जस्सल ऊना, चनण सिंह नालागढ़, जितेन्द्र वर्मा शिमला, उप प्रधान राय चंद्र पावंटा, मोहिंद्र राणा इंदौरा, प्रीतम धीमान, ओम प्रकाश शर्मा शाहतलाई, महासचिव सरूप सिंह ठाकुर बिलासपुर, सुरेखा राणा ऊना, वित्त सचिव धर्म सिंह सहगल घुमारवीं, संगठन सचिव मोहन लाल धीमान ऊना, जगतार सिंह बैंस श्रीनैणा देवी जी, भगत कुमार चौपाल, मोहन लाल रामशहर, अजय ठाकुर शिमला, चेतराम बलद्वाड़ा, गगन दीप पराशर देहरा, तोता राम ठाकुर शिलाई, सचिव प्रेम लाल भाटिया घुमारवीं, टेक चंद राणा मंडी, अनिल सेवल पंच्छाद, रमनदीप चड्ढा शिमला, जगदीश तोमर श्रीरेणुका जी, हेम सिंह राणा कुल्लू, सुभाष शर्मा शिमला, पुष्पा नड्डा बिलासपुर, दीपिका कुमारी बड़सर, सुरेंद्र शर्मा गगरेट को बनाया गया है। वहीं, जिला प्रधान एवं राज्य कार्यकारणी सदस्य रूप सिंह ठाकुर जिला बिलासपुर, लीला शर्मा जिला शिमला, नरेंद्र कुमार जिला सोलन, नितिन शर्मा जिला सिरमौर, राजेंद्र कुमार जिला हमीरपुर, रमेश सैनी जिला कांगड़ा, उमेश शर्मा कुल्लू, योगिंद्र पाल कपूर जिला मंडी, संदीप कुमार कपिला जिला ऊना, राज्य प्रवक्ता नरेश ठाकुर ऊना, सुरजीत राणा सोलन, प्रचार सचिव जाईद अली पावंटा, कार्यालय सचिव पूनम शर्मा घुमारवीं को चुना गया है। उन्होंने बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण में कार्यरत मजदूरों के उत्थान के लिए प्रदेश कार्यकारणी की बैठक शीघ्र ही प्रदेश प्रधान जगत राम शर्मा की अध्यक्ष्ता में ऊना में होगी, इसमें बावा हरदीप सिंह प्रदेश इंटक अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे।