Move to Jagran APP

अब पुलिसकर्मी खुद करवा सकेंगे ट्रांसफर

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:29 PM (IST)
अब पुलिसकर्मी खुद करवा सकेंगे ट्रांसफर

वीरेन पराशर, बिलासपुर

loksabha election banner

अब पुलिस विभाग में कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। तीन साल के कार्यकाल के बाद वह स्वयं ट्रांसफर करवा सकेंगे। बिलासपुर पुलिस अपने कर्मचारियों के लिए यह सहूलियत प्रदान करने जा रही है।

अन्य विभागों की तरह पुलिस विभाग में भी कर्मचारी ट्रांसफर के लिए कई विकल्पों का प्रयोग करते हैं। इसमें कई कर्मचारियों की ट्रांसफर हो जाती है, लेकिन कुछेक अपने स्थान को तबदील नहीं कर पाते हैं। एक निश्चित प्रक्रिया न होने पर अक्सर कई कर्मचारियों में रोष देखा जाता है और इसका सीधा असर उनकी कार्यप्रणाली पर पड़ता है। जिले में कार्यरत कर्मचारियों को भविष्य में इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी। जिला पुलिस एक कार्यस्थल पर कर्मचारी के तीन साल के कार्यकाल की अवधि निर्धारित करने जा रही है। इस अवधि के बीतने के बाद कर्मी ट्रांसफर का अनुरोध कर सकेगा। जिले के उच्च अधिकारी इस मसले पर फैसला लेंगे। इस योजना के लागू होने से पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। इससे कर्मी अपने कार्यस्थल पर तय समय तक सेवा दे सकेगा। वहीं, काफी समय से दूसरे स्थान पर सेवाएं देने के इच्छुक कर्मियों को भी अपना कार्यस्थल बदलने में सुविधा मिलेगी। एसपी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रांसफर के मसले में किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। इसके लिए विभाग एक निर्धारित कार्यकाल की अवधि तय कर देगा। इसके बाद कर्मी आग्रह कर ट्रांसफर करवा सकेंगे लेकिन इसमें सभी तरह के मापदंडों को परखा जाएगा। जल्द ही इस दिशा में जिला पुलिस दिशा निर्देश जारी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.