दो महिलाओं से सवा तीन क्विंटल नाग छतरी बरामद
संवाद सूत्र, स्वारघाट : बिलासपुर के स्वारघाट के बनेर में पुलिस ने नाका लगाकर एक बस में सवार दो महिलाओं से करीब सवा तीन क्विंटल नाग छतरी बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार रात को चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर बनेर के पास स्वारघाट थाना की टीम ने नाका लगाया था। रात डेढ़ बजे हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बस दिल्ली से मनाली जा रही थी। पुलिस ने बस को रोका और सवारियों की तलाशी ली। बस में सवार दो महिलाओं की सीट के नीचे रखे दो बड़े बैग से पुलिस ने सवा तीन क्विंटल नागछतरी बरामद की। नागछतरी की कीमत लगभग तीन लाख रुपये के लगभग है। आरोपी महिलाओं की पहचान मीना निवासी व डोलमा निवासी जुमला नेपाल के रूप में हुई है। श्री नयनादेवी के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में थाना प्रभारी लखबीर सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी भाग सिंह, मुख्य आरक्षी देव राज,आरक्षी सुभाष, आरक्षी केवल कृष्ण, गृहरक्षक राम कृष्ण व संजीव कुमार शामिल थे।